फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to start blood bank in Sambhal

ब्लड बैंक नहीं हुआ शुरू, हो रही परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand to start blood bank in Sambhal
संभल। फलाह ए हयात वेलफेयर सोसायटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में संभल जिला अस्पताल में तीन वर्ष पूर्व स्थापित ब्लड बैंक को संचालित कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि संभल शहर में एक लाख से अधिक की आबादी रहती है। संभल के जिला अस्पताल में 100 बेड के अस्पताल में तीन साल पूर्व ब्लड बैंक की स्थापना की गई। लेकिन अफसोस अभी तक उसमें पैथोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपकरण धूल फांक रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में फरजंद अली वारसी, समीर वाहिद, मोहम्मद अरकान, शहजाद, मोहम्मद ताविश, नाजिश मुख्तार, मोहम्मद आसिम, आसिफ रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed