फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to make the price of sugarcane Rs 450 per quintal

Sambhal News: गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग

Sun, 29 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to make the price of sugarcane Rs 450 per quintal
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

किसानों ने शनिवार को गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने की मांग पर बड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में नारेबाजी कर किसान धरने पर बैठ गए। इसके बाद मांगों से संबंधित सात सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
बड़ा मैदान पर शनिवार को धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि चीन मिल चले करीब दो महीने हो गए है, लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ है। जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने और निर्धारित समय में गन्ने का भुगतान कराने की मांग की। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बहजोई पुलिस का किसानों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं होने का आरोप लगाया। मंडियों में हो रहे किसानों के शोषण पर रोक लगाई जाए। साथ ही जिले में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवसों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण पर गंभीरता दिखाई जाए। इसके बाद पदाधिकारियों व किसानों ने खनन अधिकारी मोहम्मद हलीम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी समेत यशपाल सिंह, भुवनेश कुमार, नरेश, जगदीश सिंह, अतरसिंह व कल्लू सिंह यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed