{"_id":"6834c7ecc300cfb334018496","slug":"demand-to-make-district-headquarters-in-sambhal-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-123006-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिला मुख्यालय संभल में बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिला मुख्यालय संभल में बनाने की मांग
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति मंच की बैठक में जिला मुख्यालय संभल में बनाने की मांग की गई। यहां वक्ताओं ने जिला मुख्यालय को संभल का हक बताया और अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
सोमवार को तिरंगा मार्केट में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संभल विकास संघर्ष समिति के संचालक संजय गुप्ता पोली ने कहा कि जिला बनने से पूर्व संभल में एडीएम और एएसपी के दो पद सृजित थे। उसके बाद संभल की विकराल परिस्थितियों के दृष्टिगत जिला घोषित किया गया। लेकिन संवेदनशीलता को नजरअंदाज करते हुए जिला मुख्यालय राजनीति की भेंट चढ़कर 25 किलोमीटर दूर बहजोई चला गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल का महत्व, स्थिति, परिस्थिति और आवश्यकता सब जानते हैं। बस उनसे मिलकर संभल की आकांक्षाओं की पूर्ति करने का निवेदन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी जिला मुख्यालय संभल में बनाने की मांग की।
इस दौरान श्याम शरण शर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, रोहित कुमार, अमित शुक्ला, अमृतेश अवस्थी, रवि शंकर लाठे, सरिता गुप्ता, निखिल शर्मा, वैभव गुप्ता, सभासद महावीर सिंह आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता श्यामशरण शर्मा व संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया।