फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for arrest of the accused who threw stones at DJ

Sambhal News: डीजे पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of the accused who threw stones at DJ
बनियाठेर(संभल)। हिंदू संगठनों ने नरौली में निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल डीजे पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। बुधवार को संगठन के लोग थानाध्यक्ष मनोज वर्मा से मिले। हिन्दू संगठनों के लोगो ने बताया कि घटना को हुए सात दिन हो गए, लेकिन पुलिस ने अब तक डीजे वाहन पर पत्थर फेंकने वाले युवक को गिरफ्तारी नहीं किया। साथ ही कहा कि ईद मिलादुन्नबी पर कोई नई परंपरा लागू नहीं होनी चाहिए। इस पर थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पत्थर फेंकने वाले की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी। साथ ही ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस की पूरी सतर्कता रहेगी। इस मौके पर अनुज गुप्ता, संजीव राघव, सचिन शर्मा, मुकेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, सोनी राघव, महेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, कामेश्वर शर्मा, राहुल शर्मा, विपिन गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed