{"_id":"6a19f648becfe03c2105d44f","slug":"demand-for-action-against-the-bike-rider-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129683-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
धनारी। जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मौसमपुर निवासी रामकृष्ण ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायतीपत्र में कहा है कि बीती 14 मई को उसकी पत्नी अपने भाई दुर्वेश के साथ अपने दो माह के बेटे को दवा दिलाने बंदरई जा रही थी, जैसे ही बह गढ़ी के पास पहुंचे सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी व दो माह का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के 12 दिन बीतने के बाद भी बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी से कार्रवाई की गुहार की गई है। संवाद
बाइकों की टक्कर में दंपती घायल
धनारी। कस्बे के छपरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शुभम शर्मा व उनकी पत्नी कंचन निवासी गांव बंबा रोड बहजोई सहित रिश्तेदार कुसुम व उनकी गोद में बैठा बच्चा रुद्र घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीन घायलों को लेकर बहजोई सीएचसी पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुभम व उनकी पत्नी को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि वह धनारी के दानपुर गांव से दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। संवाद