फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Deficiencies found during inspection of coaching centers and libraries

Sambhal News: कोचिंग और लाइब्रेरी के निरीक्षण में मिलीं कमियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found during inspection of coaching centers and libraries
चंदौसी। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने मंगलवार को कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं, जिन्हें नोट किया गया है। कई जगह फर्स्ट फ्लोर व बेसमेंट में भी कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी चलती मिली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जहां - जहां कमियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने गोशाला रोड, आवास विकास समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित करीब 10 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। टीम को कुछ स्थानों पर आग बुझाने वाले सिलिंडर एक्सपायरी मिले, जबकि कई भवनों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही संकरा गेट पाया गया। इसके अलावा आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए आवश्यक संसाधन और उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं मिले।
विज्ञापन

अग्निशमन की टीम ने सभी कमियों को सूचीबद्ध किया। विभाग के एलएफएम ओमकार शर्मा ने बताया कि फिलहाल निरीक्षण कर कमियों का आकलन किया गया है। जल्द ही संबंधित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी कर सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नगर में चेकिंग के दौरान कई जगह बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर कोचिंग सेंटर चलते मिले। उन्हें साफ कहा गया कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी नहीं चलने दी जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कांत ओझा, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed