फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   decrease in market by decreasing demand for products

विदेशों में मेंथा उत्पादों की मांग घटने से भारतीय बाजार में मंदी

Tue, 06 Mar 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 06 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
decrease in market by decreasing demand for products
demo
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मेंथा उत्पादों की मांग में गिरावट होने का असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। मेंथा आयल के भाव टूट रहे हैं। बाजार में खरीदार कम हैं। तेजी की उम्मीद में अपना माल रोककर चल रहे तमाम किसान उलझन में आ गए हैं। व्यापारी फिलहाल देखो और इंतजार करो की नीति पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय मेंथा बाजार विदेशी बायर्स की खरीदारी और डिमांड के आधार पर चलता है। वहीं वायदा बाजार में होने वाले कारोबार से भी मेंथा आयल ओर मेंथा उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आता है। इस समय वायदा बाजार में आगामी महीनों के लिए मेंथा के भाव में मंदी के तेवर है। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप, अमोरिका और चीन से उम्मीद के मुताबिक आर्डर नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय निर्यातकों ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर यह आंकलन किया जा रहा है कि निकट भविष्य में नई फसल आने पर मेंथा के बाजार भाव घट सकते हैं। इस आंकलन के कारण ही अंतर्राष्ट्रीय खरीदार इस समय उतना ही माल ले रहे हैं जितने माल की खपत उन्हें जून से पहले जरूरी है। निर्यातकों ने बताया कि आमतौर पर नई फसल आने के वक्त भाव घट जाते हैं। इस आधार पर विदेशी कंपनियां माल की खरीदारी में कंजूसी दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तेजी की उम्मीद रखने वाले किसान और कुछ स्टाकिस्ट निराश हो रहे हैं। वे लोग पछता रहे हैं जिन्होंने तेजी आने पर और तेजी की उम्मीद में अपना माल रोक लिया था। मेंथा आयल जीएलसी का भाव संभल में 1365 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि दिसंबर में यही भाव 1985 रुपये प्रति किलोग्राम तक संभल मंडी में रहा है। ऐसी स्थिति में उन लोगों को पछताना ही पड़ेगा जो तेजी के दौर में अपना माल बेचने से चूक गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed