{"_id":"5ec02f178ebc3e906a21981b","slug":"death-of-line-man-to-electric-curent-chandausi-news-mbd3494318154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से झुलसे लाइमैन की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से झुलसे लाइमैन की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। हाईटेंशन लाइन पर कार्य करते समय करंट से झुलसे संविदा कर्मचारी लाइनमैन की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने से परिजनों में कोहराम मच गया। लाइनमैन की मौत से अन्य कर्मचारियों में रोष है।
कैथल गेट स्थित मारवाड़ी मोहल्ला निवासी हरीश कुमार हनुमानगढ़ी स्थित सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन था। दस मई की दोपहर एक बजे संविदा कर्मचारियों के साथ गांव मई में हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहा था।
लाइन पर काम करते समय लाइन में अचानक करंट आ गया था। हादसे में हरीश करंट से झुलसकर नीचे आ गिरा था। साथी लाइनमैन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया था। बरेली में हालत में सुधार न होने पर उसे उपाचार के लिए दिल्ली ले गए थे। वहां शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। लाइनमैन की मौत की सूचना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।