फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death of farmer to current

करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
death of farmer to current
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुधनगर खड़ुवा निवासी एक किसान रविवार की देर रात खेत पर सिंचाई करने के लिए गया तो रास्ते में टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आ गया। करेंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दिन के समय ग्रामीण अंचलों को बिजली नहीं मिल पाती है, इस कारण किसानों को रात को खेतों पर जाकर सिंचाई करने का जोखिम उठाने को विवश होना पड़ता है। बुधनगर खड़ुवा गांव निवासी हरनाम सिंह (35) पुत्र पीतांबर सिंह रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने बेटे प्रमोद के साथ खेत पर सिंचाई करने गया था। बताते है कि जैसे ही अपने खेत पर पहुंचा तो रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। किसान ने डंडे से तार को रास्ते से हटाने की कोशिश की लेकिन तार उसके किसी तरह छू गया। हाइटेंशन करेंट की चपेट में आते ही किसान झुलस गया। भय कारण के पीछे आ रहा उसका बेटा भागकर घर पहुंचा। परिजनों को सूचना दी। मौके पर जाकर देखा गया तो हरनाम सिंह झुलसा हुआ पड़ा था। परिजनों ने उठाकर चंदौसी के चिकित्सालय में दिखाया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की पत्नी राज कुमारी, दोनो बेटों सहित सभी परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed