{"_id":"614f717c8ebc3efcbf48a203","slug":"dead-body-of-villager-who-came-out-to-buy-tractor-from-home-was-found-on-the-second-day-suspected-of-murder-sambhal-news-mbd4039778138","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ट्रैक्टर खरीदने के लिए निकले ग्रामीण का दूसरे दिन मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ट्रैक्टर खरीदने के लिए निकले ग्रामीण का दूसरे दिन मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सौंधन। घर से ट्रैक्टर खरीदने के लिए शुक्रवार को निकले ग्रामीण का शव बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिसौना मार्ग पर शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने गांव निवासी एक ग्रामीण पर हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चंदौसी गोपाल सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली निवासी सूरजपाल उर्फ मल्लू (48) शुक्रवार की दोपहर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर खरीदने की बात कहकर घर से निकले थे। शुक्रवार की रात आठ बजे परिजनों से फोन पर बात हुई तो आने की बात कही। जब देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने फिर से फोन किया।
मृतक के भाई अरवेश का कहना है कि उनके भाई का फोन गांव निवासी व्यक्ति ने उठाया और शनिवार की सुबह में आने की बात कही। बताया कि उनके भाई दो दिन पहले तीन लाख रुपये घर से लेकर गए थे वे रुपये किसी को दिए थे ट्रैक्टर खरीदने के लिए। शुक्रवार को भी डेढ़ लाख रुपये लेकर घर से गए थे और शव सिसौना के मार्ग पर मिला है।
विज्ञापन
वह बाइक भी खड़ी मिली है जिससे गए थे लेकिन वहां न ट्रैक्टर मिला और न उस गांव के व्यक्ति का पता है जो साथ में गया था। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी व्यक्ति ने ही हत्या की है। मृतक की पत्नी मिथलेश का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने बहजोई थाना पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।