फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of teenager who drowned three days ago found floating in Ganga

Sambhal News: गंगा में उतराता मिला तीन दिन पहले डूबे किशोर का शव

Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager who drowned three days ago found floating in Ganga
बबराला (संभल)। तीन दिन पहले बुलंदशहर के कर्णवास गंगातट पर नहाते समय गंगा में डूबे प्रशांत (14) का शव मंगलवार की सुबह राजघाट गंगातट पर उतराता मिला। गोताखोरों ने किशोर का शव गंगा से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र में छावरी गांव के महेश ने बताया कि उनके पड़ोसी पिंटू ने ट्रैक्टर खरीदा था। इस लिए वह ट्रैक्टर लेकर कर्णवास गंगातट पर आया था। आसपड़ोस के लोगों के साथ ही उनके बड़े भाई छाेटे लाल, भाभी मंजू और बेटा प्रशांत भी ट्रैक्टर से गंगा स्नान को आया था। गंगा में नहाते समय अचानक से प्रशांत लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कई दिन से गोताखोर उसे तलाश रहे थे। जिसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई। मंगलवार को उन्हें राजघाट गंगा से किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद वह राजघाट गंगातट पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे प्रशांत के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि राजघाट गंगा में एक किशोर का शव मिला था। शिनाख्त होने पर शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed