फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of history sheeter found hanging from tree in sanbhal, used to guard the fields

Sambhal: पेड़ से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, खेतों की करता था रखवाली, वहीं बनी झोपड़ी में सोता था मृतक

Thu, 17 Nov 2022 02:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 02:52 PM IST
सार

गांव सुनवर सराय निवासी रामप्रसाद (50) हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसकी थाने में शीट खुली है। वह खेत पर रहकर दिन भर कार्य करता था और रात को खेत पर बनी झोपड़ी में ही सोता था। प्रतिदिन उसके पुत्र उसे भोजन देने जाते थे। 
 

विज्ञापन
Dead body of history sheeter found hanging from tree in sanbhal, used to guard the fields
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुनवर सराय में खेतों की रखवाली कर रहे हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला है। सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिे भेज दिया है। मृतक हिस्ट्रीशीटर खेतों में काम करने के बाद वहीं बनी झोपड़ी में सोता था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुनवर सराय निवासी रामप्रसाद (50) हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसकी थाने में शीट खुली है। वह खेत पर रहकर दिन भर कार्य करता था और रात को खेत पर बनी झोपड़ी में ही सोता था। प्रतिदिन उसके पुत्र उसे भोजन देने जाते थे। 

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे रामप्रसाद का पुत्र राजेश खेत पर जा रहा था, तो गांव के मुनेश के खेत में लगे पापड़ के पेड़ पर पिता का शव लटका देखा। घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और विलाप करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि उनके पिता का शव प्लास्टिक की रस्सी पर लटका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed