फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of assistant manager of Prathama Bank found lying on the road, bullet hit on his temple.

Sambhal News: सड़क पर पड़ा मिला प्रथमा बैंक के सहायक प्रबंधक का शव, कनपटी पर लगी थी गोली

Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of assistant manager of Prathama Bank found lying on the road, bullet hit on his temple.
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर छात्रावास के पास रास्ते में देर रात प्रथमा बैंक के सहायक प्रबंधक षडानन (38) का शव पड़ा मिला। कनपटी पर सीधी तरफ गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस को उनके हाथ में तमंचा भी मिला है। जबकि एक तमंचा उनके बैग में मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। जबकि परिजनों का कहना है कि उधारी ज्यादा होने के चलते उपप्रबंधक तनाव में थे।
विज्ञापन

बिहार के जिला वैशाली क्षेत्र में हाजीपुर मोहल्ला दिग्गी कला निवासी षडानन पुत्र जयप्रकाश बिलारी क्षेत्र के बहोरनपुर नरौली की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक थे। साल 2019 से चंदौसी के वैशाली नगर कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। ऊपर की दूसरी मंजिल में किरायेदार रहते हैं। पत्नी सरिता ने बताया कि षडानन शनिवार की सुबह बैंक गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रात 12 बजे करीब उनसे बात हुई तो कहा कि थोड़ी देर में आएंगे। इसके बाद सरिता सोने चली गई। देररात कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। उसी समय पुलिस को आंबेडकर छात्रावास के बराबर से एएम वर्ल्ड स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते में षडानन का शव पड़ा मिला। उनकी कनपटी पर सीधी ओर गोली लगी थी। हाथ में तमंचा भी मिला। हालांकि रात में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया। सुबह उनके फोन पर किराएदार संदीप की कॉल आई, तब शव की शिनाख्त हो पाई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत और एसपी श्रीश्चंद्र भी मौके का मुआयना किया। बैंक कर्मी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कर्ज होने की बात कहते थे। कई लोगों के फोन भी आते थे लेकिन यह उधार किस का था यह जानकारी नहीं दी कभी, लेकिन उधार ज्यादा होने की बात कई बार कही।
विज्ञापन


-------------
मुख्य सड़क से 200 मीटर दूर मिला शव
एएम वर्ल्ड स्कूल को जाने वाले रास्ते के बीच षडानन का शव पड़ा मिला। यहां से उनके घर की दूरी 800 मीटर है, अगर कच्चे रास्ते की बात करें तो यह दूरी 500 मीटर है। वहीं बहजाेई रोड भी घटना स्थल से महज 200 मीटर दूर है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मकान बने हुए हैं। एक खेत छोड़कर छात्रावास है, दूसरी और माॅडल लॉ कॉलेज की बिल्डिंग है। सबसे बड़ी बात है कि रात के समय किसी को गोली चलने की आवाज नहीं आई। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार रात भारत के टी-20 वर्ल्डकप जीतने की वजह से आतिशबाजी की आवाज हो रही थी। इस लिहाज से गोली की आवाज का अनुमान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
षडानन अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियाें को छोड़ गए हैं। इसमें उनकी बड़ी बेटी सोनाक्षी सात साल की है। वह चंदौसी के स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। वहीं, छोटी बेटी अविका दो वर्ष की है। बड़ी बेटी पिता की मौत से सदमें में है। वह कुछ कह नहीं पा रही है। बिहार में रहने वाले परिजनों को भी सूचना दी गई है।
-----------------
बैग में रखा था एक तमंचा और छह कारतूस

षडानन का शव सड़क पर पड़ा था। उनके एक हाथ में तमंचा लगा था, जबकि पीठ पर बैग टंगा हुआ था। बैग से टैबलेट, एक तमंचा छह कारतूस और एक हथौड़ी मिली। इसके अलावा बीपी और दर्द की दवाएं भी मिली। सवाल ये उठता है कि षडानन के पास ये तमंचे आए कहां से थे। दोनों ही तमंचे अलग अलग बोर के हैं। उनके कारतूस भी थे। यदि ये आत्महत्या की है तो तैयारी पूरी थी।
---------------
बहुत ही मिलनसार थे षडानन
जब षडानन की मौत की सूचना पड़ासियों और संबंधित बैंक कर्मियों को मिली तो वह मौके पर आ गए। पड़ोस के लोगों ने बताया कि षडानन की व्यवहार बहुत ही मिलनसार था। बैंककर्मी भी उनकी मौत से अचंभित थे। सभी की जुबान पर एक ही सवाल था, कि आखिर यह हुआ कैसे। क्योंकि करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकते। वह साहस से बात करते थे।
-----------------
एक महिला का फोन आया, कहा कब देंगे छह लाख रुपये
कोतवाली प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि शव के नजदीक से बैंक कर्मी का मोबाइल मिला था। रविवार की सुबह एक महिला का फोन आया था। जिसने अपने छह लाख रुपये का तकादा किया था। कहा था कि कब दोगे छह लाख रुपये। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला की जानकारी जुटाई जा रही है। किस लिए उधार रुपये लिए थे यह जानकारी की जाएगी। अन्य उधार किसका था यह भी जानकारी की जा रही है।

000000

वर्जन
बैंककर्मी का शव सड़क पर मिला है। कनपटी पर गोली लगने से मौत हुई है। एक तमंचा हाथ में मिला है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रही है। बाकी जांच पुलिस की टीम कर रही है। परिजनों के अनुसार बैंककर्मी उधारी के रुपये नहीं चुकाने को लेकर तनाव में थे। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उससे मौत की सही जानकारी सामने आएगी।
कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed