{"_id":"68ec164a6589e7574a000b7d","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-raised-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123684-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
मृतक सुखदेव का फाइल फोटो
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हुआ और हाल निवासी दौलतपुर के रहने वाले सोनपाल के पुत्र सुखदेव (22) का शव रविवार की सुबह गांव अकबरपुर के जंगल में हप्पू के खेत में पाखड़ के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। युवक अपने भाई के साथ मूंगफली की रेहड़ी लगाता था और शनिवार की शाम भाई से कुछ देर बाद घर आने की बात कह कर कहीं चला गया। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। सुखदेव के भाई सत्यवीर ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखदेव गुन्नौर के नेहरू चौक पर मूंगफली की रेहड़ी लगाता था। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जब वह चौराहे पर पहुंचा तो सुखदेव ने एक घंटे बाद घर आने की बात कही। जब वह एक घंटे बाद 7:30 बजे वापस लौटा तो सुखदेव वहां नहीं था। रेहड़ी पर काम करने वाले लड़के ने बताया कि वह एक घंटे पहले कहीं चला गया था। सत्यवीर ने बताया कि उसने सुखदेव को कई बार कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। दोस्तों से भी पूछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिली।
सुबह जब उसके एक दोस्त ने फोन लगाया तो मोबाइल किसी और ने उठाया और जगह का पता बताया। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो सुखदेव का शव गांव अकबरपुर के जंगल में हप्पू के खेत में खड़े पाखड़ के पेड़ पर लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। मौके पर भीड़ लग गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। फोरेंसिक टीम बुला कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक चार भाइयों में बड़ा भाई सोमवीर, पोशाकी, सत्यवीर से छोटा था।