{"_id":"61560e218ebc3e08fa1a1a99","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-chandausi-news-mbd4045492164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बहजोई। पाठकपुुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं परिजनों की ओर से मामला प्रेम प्रसंग का बताते हुए लड़की वालों पर युवक को धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी युवक लवी उर्फ गौरव पुत्र सत्यप्रकाश (22) का शव घर के दो मंजिल के टीन शेड के पाइप पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
पिता के मुताबिक जब युवक की मां घर की छत पर गई, तो घटना की जानकारी हुई। पिता ने बताया कि बेटे का प्रेम प्रसंग गांव की एक लड़की से चल रहा था। जानकारी होने पर करीब सप्ताह भर पहले लड़की के परिजनों की ओर से बेटे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
इसको लेकर बेटा अवसाद में आ गया और दोपहर के समय बेटे ने घर के कमरे में पहुंचकर फंदे से लटक कर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।