फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a young man found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a noose
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डूप्पटा खुर्द में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक की दो पत्नियों के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था जिससे वह बहुत परेशान था। पुलिस प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एक बजे करीब मनकेश (32) पुत्र सत्यराम का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पत्नी की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने आननफानन युवक को फंदे से नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने दो शादी की हैं। पहली शादी सात वर्ष पहले की थी। दूसरी शादी दिल्ली में रहते हुए दो वर्ष पहले की। युवक बुधवार को दिल्ली से गांव लौटा था। बृहस्पतिवार को दूसरी पत्नी भी गांव आ गई। जब दोनों पत्नियों के बीच विवाद हुआ तो युवक परेशान हो गया। इसी विवाद के चलते युवक ने फंदे से लटक कर जान दी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दोनों पत्नी के पास तीन-तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक की पड़ताल में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed