{"_id":"60b5fe2450b9fa10404d397f","slug":"dead-body-of-a-man-missing-since-four-days-found-in-crematorium-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: चार दिन से लापता युवक की हत्या कर कब्रिस्तान में दबाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: चार दिन से लापता युवक की हत्या कर कब्रिस्तान में दबाया शव
Tue, 01 Jun 2021 03:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 01 Jun 2021 03:00 PM IST
सार
संभल में पांच दिन से लापता युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में दबा मिला। शव को खुली कब्र के अंदर घास व कूड़े से छिपाया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में पांच दिन से लापता युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में दबा मिला। शव को खुली कब्र के अंदर घास व कूड़े से छिपाया गया था। बिना घर वालों को जानकारी दिए शव कब्जे में लेने पर युवक के परिजन पुलिस के खिलाफ भड़क गए। ग्रामीणों के साथ जाम लगाने की कोशिश की। बमुश्किल समझाकर पुलिस ने लोगों को शांत किया।
मोटर और समर्सिबल पंप की रिपेयरिंग का काम करने वाला गांव ईसापुर-मूसापुर निवासी मोहम्मद नदीम (18) कोरोना कर्फ्यू में काम बंद हो जाने से फल बेचने लगा था। वह 27 मई की दोपहर से अचानक लापता हो गया था। तलाश में सफल न होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आठ लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था।
पुलिस ने 28 मई को गुमशुदगी दर्ज की और अगले दिन 29 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवक का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने लापता होने के पांचवें दिन सोमवार को गांव के कब्रिस्तान से नदीम का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बिना परिजनों को जानकारी दिए पुलिस शव ले जाने लगी तो घर वाले भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगाने का प्रयास किया गया। इस जानकारी पर एसडीएम दीपेंद्र यादव, सीओ अरुण कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नदीम के परिजन मामले को हत्या बताते हुए आरोपियों के नाम खुलासा करने की जिद करने लगे। एसडीएम और सीओ ने समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान स्वॉट टीम भी मौजूद रही।