फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dead bodies of a loving couple found hanging from a tree with the help of a scarf in sambhal

हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं: दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 08 Jul 2024 09:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, सौंधन (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 Jul 2024 09:59 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि 18 वर्षीय युवक का गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। यह प्रेम प्रसंग करीब एक वर्ष से चल रहा था। 

विज्ञापन
dead bodies of a loving couple found hanging from a tree with the help of a scarf in sambhal
दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल के शव अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव औगारपुर के खेतों में लगे एक पेड़ से सोमवार की सुबह करीब छह बजे लटके मिले। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर गांव आ गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

अमरोहा और संभल जिले की पुलिस इस घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। वहीं, दूसरी ओर प्रेमी युगल के गांव में तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों ने बताया कि 18 वर्षीय युवक का गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। यह प्रेम प्रसंग करीब एक वर्ष से चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को युवक खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। शाम के समय किशोरी युवक के पास खेत पर पहुंच गई थी। किशोरी के परिजन सारी रात तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह औगारपुर में एक पेड़ से दो दुपट्टों के सहारे दोनों के शव एक साथ लटके मिले। पेड़ के नीचे किशोरी की चप्पल मिली हैं। परिजन आनन-फानन में शव गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक 11वीं कक्षा का छात्र था और किशोरी 10वीं की छात्रा थी। दोनों अमरोहा जिले के एक इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। एक मोहल्ले के होने के साथ ही एक जाति के हैं। वहीं, परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed