फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DCM ran uncontrollably in the penetration, seven people including two children injured

संभल: पैंठ में बेकाबू होकर दौड़ी डीसीएम, दो बालक समेत सात लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
DCM ran uncontrollably in the penetration, seven people including two children injured
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर गांव धुरैटा में शुक्रवार को लगे साप्ताहिक बाजार (पैंठ) में डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर घुस गई। इससे बाजार में सामान बेचने और खरीदने वाले सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक बुजुर्ग व एक युवक की हालत गंभीर है। आरोपी डीसीएम गाड़ी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह हादसा नींद की झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में बहजोई-संभल मार्ग पर साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी दौरान करीब डेढ़ बजे बहजोई की ओर से आई डीसीएम गाड़ी ने पहले टाटा मैजिक को टक्कर मारी और उसके बाद आगे बढ़ती चली गई। इस दौरान गांव धुरैटा निवासी जितेंद्र (28), अजय सैनी (24), रूमसिंह का बेटा सूरज सिंह (10), प्रेम सिंह का बेटा यश (7), श्याम (32), बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहौरी निवासी बबलू सिंह (26) और हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढौल निवासी राजेंद्र यादव (70) डीसीएम की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

यह हादसा डीसीएम चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। घायल श्याम ने बताया कि वह अमरूद बेच रहा था। अजय और जितेंद्र ने बताया कि वह राखी बेचने के लिए आए थे। राखी की दुकान पर मासूम यश बैठा हुआ था। श्याम ने चने बेचने के लिए ठिया लगाया हुआ था। सूरज और बुजुर्ग राजेंद्र यादव बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरी ओर सभी घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डीसीएम चालक ने पुलिस को बताया कि वह जिला एटा से जैकेट भरकर संभल जा रहा था। रास्ते में अचानक नींद आ गई और हादसा हो गया। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर, सतेंद्र भड़ाना ने कहा कि हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पी रिपोर्ट दर्ज होगी। डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
टाटा मैजिक से न टकराती डीसीएम तो जातीं कई जान: नींद की झपकी आने के बाद डीसीएम चालक नियंत्रण खो चुका था। डीसीएम ने साप्ताहिक बाजार में सबसे पहले सड़क किनारे खड़े टाटा मैजिक में टक्कर मारी। जब टाटा मैजिक को टक्कर लगी तो लोग सतर्क हो गए। इसके बाद भी सात लोग चपेट में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि डीसीएम यदि टाटा मैजिक से न भिड़ती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

45 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस: डीसीएम की चपेट में आने से घायल हुए सात लोगों को 45 मिनट तक एंबुलेंस की मदद नहीं मिली। जबकि पवांसा सीएचसी और संभल जिला अस्पताल की दूरी धुरैटा से इतनी ज्यादा नहीं है कि एंबुलेंस 15 मिनट से ज्यादा का समय ले पाती। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जब पुलिस आई तो ऑटो और ई-रिक्शे से घायल अस्पताल भेजे गए। करीब 45 मिनट तक घायल ऐसे ही सड़क किनारे पड़े तड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed