फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Darkness in 50 houses due to burning of transformer

ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में अंधेरागवां(संभल)।जिससे गांव के करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने से शाम होते ही आधे गांव की सड़कों और घरों में अंधेरा छा जाता है।

विज्ञापन
Darkness in 50 houses due to burning of transformer

विस्तार

ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में अंधेरा
विज्ञापन

गवां(संभल)। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा में पंद्रह दिन पहले जले ट्रांसफार्मर को अभी तक बदला नहीं गया है, जिससे गांव के 50 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

गवां बिजलीघर क्षेत्र के सिरसा गांव के मोहल्ला चामुंडा में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले जल गया था। जिससे गांव के करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिन ढलते ही आधे गांव की सड़कों व घरों में अंधेरा छा जाता है। ग्रामीण मोमबत्ती और डिबिया जला कर गुजर बसर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने से शाम होते ही आधे गांव की सड़कों और घरों में अंधेरा छा जाता है। जिससे जंगली जानवरों और चोरों के आने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं करा पा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष है। वहीं अवर अभियंता गौतम कुमार का कहना है कि रविवार तक ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा और विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed