फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   daquait,crime case in junawai

रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक के घर से सात लाख का डाका, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Mar 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 27 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
daquait,crime case in junawai
मारपीट किए जाने का ‌निशान दिखाते बलवीर सिंह। - फोटो : amar ujala
गुन्नौर के भोना नगला गांव में शनिवार रात डकैतों ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को निशाना बना डाला। पीड़ितों के मुताबिक, छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर पीट। इसमें बुजुर्ग जख्मी हो गए। उनके मुताबिक, उनके घर से सात लाख का सामान लूट ले गए। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव भोना नगला निवासी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक बलवीर सिंह पुत्र दरियाव सिंह शनिवार रात अपने घर में सोए हुए थे। बुजुर्ग के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे छत के रास्ते तीन चार बदमाश अंदर घुसे। तीन चार बदमाश घर के बाहर थे। कमरे में बलवीर सिंह की पत्नी द्रोपा देवी सोई हुईं थीं। यहां पहुंचकर एक बदमाश ने उनकी गर्दन दबा दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे से बलवीर सिंह बाहर आए तो बदमाशों ने उन्हें भी पकड़ कर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारा पीटा। बलवीर सिंह ने बताया कि बदमाश 50 हजार रुपये की नगदी, गहनों, कीमती सामान समेत करीब सात लाख रुपये का माल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रोपा देवी ने बताया कि घर के अंदर घुसे बदमाशों के मुंह पर नकाब नहीं था। गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बलवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर मिले तथ्यों के आधार पर पूरी घटना की जांच की जा रही है। 

...तो घर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे डकैत, पूरी थी जानकारी
चंदौसी। सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक बलवीर सिंह के घर डकैती को अंजाम देने वाले डकैतों का पूरी जानकारी थी। असलहों से लैस बदमाशों को घर के कोने कोने का पता था। द्रोपा देवी से जब बदमाशों ने कमरे खोलने के लिए कहा तो विलंब करने के लिए वह गेहूं का कमरा खोलने लगीं। इस पर एक बदमाश ने कहा इस कमरे को मत खोलो इसमें तो गेहूं भरे हुए हैं। द्रोपा देवी ने बताया कि उनके किसी दुश्मन ने घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिलाया है। 


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे को टीमें गठित कर दी गईं हैं। कई बिंदुओं को आधार बनाकर जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है। -उमेश कुमार, सीओ, गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed