{"_id":"5706b5554f1c1b7d26c81400","slug":"culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता की जात लगाकर मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता की जात लगाकर मांगी मन्नत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के रायसत्ती मंदिर पर बैसोड़ा मंदिर में पर पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां भगवती की जात लगाकर श्रद्घालुओं ने गुरुवार को मोहल्ला रायसत्ती स्थित देवी मंदिर में मन्नत मांगी। भोर से ही श्रद्घालुओं की लंबी कतारों का नजारा रहा। घंटों मशक्कत के बाद श्रद्घालुओं ने मां की आराधना की। विधि विधान से पूजन कर बासी भोजन का भोग लगाया। प्रसाद ग्रहण कर भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया।
नौनिहालों की सलामती के लिए मोहल्ला रायसत्ती स्थित देवी मंदिर में मां भगवती का पूजन अर्चन हुआ। भोर में जलाभिषेक के बाद मां का सोलह श्रंगार किया गया। मां की विधि विधान से पूजा अर्चन की गई।
विज्ञापन
परंपरा के अनुसार बासी भोजन का भोग लगाया गया। प्रसाद के रूप में बासी भोजन ग्रहण किया गया। बच्चों की सलामती की मन्नत मांगी। मंदिर परिसर में ही भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। आरती की गई। मेले भी लगा। बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। खेल खिलौनों का आनंद लिया। इस मौके परपूरे दिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहा जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन