फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CT damage of power house, power failure of seven thousand consumers

Sambhal News: बिजलीघर की सीटी डैमेज, सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Mon, 01 Jul 2024 05:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 01 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
CT damage of power house, power failure of seven thousand consumers
संभल। शहर की बिजली व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से बेपटरी है। ओवरलोड विभाग के कब्जे में नहीं आ रहा है और लगातार फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार की शाम को मुख्य बिजलीघर की सीटी डैमेज हो गई। इससे शहर के टाउन 2, 3 और 4 के करीब सात हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। रात को करीब नौ बजे से दूसरे फीडर से कुछ-कुछ देर के लिए आपूर्ति दी गई लेकिन इससे राहत नहीं मिली लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। शहर का बड़ा हिस्सा इस आपूर्ति बाधित की चपेट में आ गया है। एसडीओ शहर का कहना है कि सीटी की इनकमिंग डैमेज हो गई है। मरम्मत के लिए प्रयास किया जा रहा है। यदि मरम्मत नहीं हो पाती है तो दूसरी सीटी लगाई जाएगी। उसके लिए सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


टाउन 3 और 4 में पिछले एक सप्ताह से दिक्कत झेल रहे उपभोक्ता
शहर के बिजलीघर से टाउन 3 और 4 के उपभोक्ताओं को पिछले एक सप्ताह से दिक्कत उठानी पड़ रही है। मुख्य बाजार का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद एक दिन तक आपूर्ति बाधित रही थी। इससे कारोबारियों में रोष पनप गया था। इन्वर्टर बंद होने के चलते ग्राहक भी दुकानों में नहीं ठहर पा रहे थे। इसके बाद हातिम सराय बिजलीघर के ट्रांसफार्मर की लीड जल गई थी। अब सीटी इनकमिंग की दिक्कत हो गई। उपभोक्ता बेहाल हो गए हैं। बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आज सिंहपुरसानी बिजलीघर के पुराने पैनल बदले जाएंगे, बंद रहेगी आपूर्ति

विद्युत उपकेंद्र सिंहपुरसानी में लगे पुराने पैनल सोमवार को बदले जाएंगे। यह कार्य सोमवार की सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। इस बीच बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। वहीं, पैनल बदले जाने से बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े गांवों को आपूर्ति में राहत मिलेगी। अभी तक ओवरलोडिंग होने पर पैनल ट्रिप कर जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। एसडीओ देहात अमरेंद्र यादव ने बताया कि बिजलीघर में आउटगोइंग पैनलों के साथ एक इनकमिंग पैनल भी बदला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सीटी इनकमिंग डैमेज हो गई है। मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। यदि मरम्मत नहीं हो पाती है तो बुलंदशहर जिले से दूसरी सीटी मंगाई जाएगी। तभी पूरी तरह आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। फिलहाल दूसरे फीडर से आपूर्ति टाउन 2, 3 और 4 के उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
संतोष त्रिपाठी, एसडीओ शहर, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed