फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Crowds gathered at the railway station before Bhai Dooj, buses remained empty.

Sambhal News: भाई दूज से पहले रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, बसें रहीं खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the railway station before Bhai Dooj, buses remained empty.
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - संवाद
चंदौसी। भाईदूज से एक दिन पहले बुधवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और अलीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में सीटों की कमी के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेन में जगह पाने के लिए काफी मशक्कत की। वहीं, रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। कई बसें आधी सवारियां लेकर ही रवाना हुईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले ही लोग यात्रा शुरू कर देते हैं, इससे बुधवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद और अलीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर गईं और कई यात्री ट्रेन के दरवाजों और सीढ़ियों पर खड़े होकर सफर करते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ इतनी थी कि ट्रेन के आने पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। जनरल कोच में सीट न मिलने के कारण कई लोग गेट और गलियारे में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

वहीं, रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री कम दिखाई दिए। अधिकांश बसें लंबे समय तक खाली खड़ी रहीं और ज्यादातर बसें लगभग खाली ही रवाना हुईं। रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने कहा कि भाईदूज के दिन बसों में काफी भीड़ रहेगी। इसके लिए जिस रूट के यात्री ज्यादा होंगे। उस रूप पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed