{"_id":"60d23c878ebc3e32bd0220f4","slug":"crowd-in-sambhal-market-sambhal-news-mbd3931682112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में भीड़ नहीं कर रही कोरोना गाइड लाइन का पालन, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में भीड़ नहीं कर रही कोरोना गाइड लाइन का पालन, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
संभल के बाजार में छाई रौनक।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद भले ही प्रमुख बाजारों में रौनक लौट आई हो, लेकिन लोगों की लापरवाही से खतरा अभी बरकरार है। बाजारों में कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। लोगों की भीड़ बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किए बगैर ही खरीदारी में लगी हुई है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। दूसरी लहर का प्रकोप भले ही कम हुआ है लेकिन संभावित तीसरी लहर का खतरा अभी भी बरकरार है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। यहां बता दें कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस बिना मास्क वालों के चालान काट रही है, बावजूद इसके लोग मास्क पहनने के प्रति जागरूक नहीं हैं। ऐसे ही लोगों की भीड़ बाजारों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा रही है।
बारिश के बाद तापमान बढ़ गया है। भीषण गर्मी है। इसके बावजूद मंगलवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ दिखी। इनमें पचास फीसदी लोग तो मास्क पहने बिना नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि जो मास्क लगाए हुए भी थे, तो उनके मास्क नाक, मुंह के नीचे सिर्फ नाममात्र को लटके दिखाई दिए। जहां तक सैनिटाइजर की बात करें तो दुकानों के काउंटरों से सैनिटाइजर गायब हो गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग तो लोग भूल ही गए हैं। सवाल यह उठता है यदि यही स्थिति रही तो कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला कैसे कर पाएंगे?