फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   crowd in market on dhanteras

धनतेरस की खरीदारी से बाजार में रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
crowd in market on dhanteras
संभल में दिवाली के लिए सजावट का सामान खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : SAMBHAL
संभल/चंदौसी। संभल व चंदौसी के बाजार में त्योहार की रौनक है। कारोबारियों में उत्साह है। हर रोज घरेलू जरूरत के सामान और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ बर्तन, सोना-चांदी के जेवर, सिक्के और वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र के साथ ही कोरोना काल की मंदी से बाजार बाहर आ गया था। अब तो हर रोज व्यापार को रफ्तार मिल रही है। सहालग की वजह से व्यापार आने वाले दिनों में अपने चरम पर पहुंचेगा। व्यापारियों ने बताया कि सोना, चांदी, बर्तन के साथ कपड़े की बाजार में भी भीड़भाड़ चल रही है। संभल में बदर मोटर्स के मालिक नदीम ने बताया कि धनतेरस के दिन के लिए 80 से अधिक बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

फ्रिज खरीदने के लिए धनतेरस ही बेहतर
घर में फ्रिज नहीं था। बच्चे कह रहे थे तो मैं त्योहार का इंतजार कर रहा था। धनतेरस से पहले ही बुकिंग करा दी। अब धनतेरस के दिन ही इसे घर ले जाएंगे। इसमें हमें ऑफर के तहत पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिपाल सिंह, मनोटा
भीड़ से बचने के लिए ही पहले ही पसंद कर ली चांदी की गाय
धनतेरस के लिए मैंने चांदी की गाय पसंद की है। इसकी धनतेरस पर पूजा होगी। भीड़भाड़ से बचने के लिए मैंने मंगलवार को ही गाय पसंद कर ली है, इसे धनतेरस पर खरीद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीता ठाकुर, हातिम सराय, संभल
थोड़ी महंगाई तो है पर खरीदारी भी जरूरी है हमारे लिए
धनतेरस और दिवाली के अवसर पर उपहार देने के लिए सोने और चांदी के जेवर की खरीदारी की है। बाजार में इस समय थोड़ी महंगाई है पर खरीदारी भी जरूरी है। इसीलिए हमने जेवर खरीदे हैं।

प्रियंका, चंदौसी।
धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी को शुभ मानते हैं हम
धनतेरस और दिवाली के अवसर पर खरीदारी शुभ होती है। इसीलिए बर्तन की खरीदारी की है। कुछ और खरीदारी की जानी है। इसके लिए अभी बाजार में और जाएंगे। संजू, चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed