{"_id":"62ffe6e4090a9072a33cf35c","slug":"crocodile-again-seen-in-gunnaur-panic-among-people-chandausi-news-mbd438287939","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर में फिर दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर में फिर दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत
विज्ञापन

गुन्नौर (संभल)। नगर के मोहल्ला टंकी में बृहस्पतिवार की देररात उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले में होते हुए मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। मोहल्ले में बैठे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से छूटकर नाले में चला गया। मगरमच्छ की वजह से लोग दहशत में हैं। इससे पूर्व 14 अगस्त की रात भी गुन्नौर में मगरमच्छ देखा गया था।
नरौरा-गुन्नौर मार्ग पर नगर के मोहल्ला टंकी में देर रात नाले की सहारे मगरमच्छ बीच आबादी में पहुंच गया। यहां खड़े लोगों को कुछ आहट हुई तो उन्होंने मोबाइल की टार्च जलाई। इस दौरान उनकी नजर सड़क पर रेंगते मगरमच्छ पर पड़ी। पहले तो वह लोग डर गए, इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी यहां आ पहुंचे। उन्होंने डंडे और रस्सी के बल पर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। मगरमच्छ के ऊपरी हिस्से को डंडों से दबाकर उसके गले में रस्सी बांध दी गई। हालांकि डर की वजह से लोग उसके पास जाने से बचते रहे। इसी बीच मगरमच्छ लोगों की पकड़ से छूटकर फिर नाले में चला गया। मगरमच्छ के होने से लोगों में दहशत है। उनको डर है कि कहीं मगरमच्छ उनके बच्चों और जानवर को नुकसान न पहुंचा दे। रवि कुमार, मोंटी सागर ने बताया कि पहले तो हमें भी मगरमच्छ के यहां तक पहुंचने का विश्वास नहीं था पर बृहस्पतिवार की रात हमने मगरमच्छ देखा है तब से बच्चों को लेकर चिंता सता रही है। लोगों में भी भय है।
वन रेंजर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से ली जानकारी
गुन्नौर। नगर के मोहल्ला टंकी में गुरुवार की रात दूसरी बार मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ले के लोगों को डर है कि मगरमच्छ उनके बच्चों और पशुओं को नुकसान न पहुंचा दे। इसी वजह से लोगों ने प्रशासन को मगरमच्छ होने की सूचना दी। शुक्रवार की दोपहर वन विभाग के रेंजर मदनपाल गुन्नौर नगर पहुंचे। उन्होंने लोगों से मगरमच्छ के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्रत्यदर्शियों के अनुसार गैस एजेंसी के बराबर बने गड्ढे में मगरमच्छ के होने की आशंका है। गड्ढे में पानी होने के साथ ही बड़ी बड़ी घास है। ऐसे में मगरमच्छ को तलाशना मुश्किल होगा। नगर पंचायत को पत्र लिखकर गड्ढे को साफ कराया जाएगा। तब तक लोग सतर्क रहें। अगर मगरमच्छ कहीं दिखता है तो तत्काल सूचना दें। -मदनपाल, रेंजर