फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Criminal carrying reward of Rs 10,000 arrested in encounter

Sambhal News: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 10,000 arrested in encounter
संभल। नखासा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गो हत्या के आरोपी अयान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दांए पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने मुआयना किया।
विज्ञापन


बताया कि बुधवार शाम चार बजे करीब नखासा थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान संभल बाईपास पर गांव कल्याणपुर के नजदीक गोवंशीय पशु की हत्या का आरोपी थाना क्षेत्र के हिलाली सराय निवासी अयान मिल गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। इसमें वह घायल होकर गिर गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सक्रिय गोतस्कर है। गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में ही वांछित चल रहा था। दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि आरोपी के दो साथी भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


कुरकावली से चुराई थी गाय
अयान सक्रिय गोतस्कर है। कार से पशुओं का मांस इधर से उधर करता था। कुरकावली से कुछ दिन पहले किसान की गाय चोरी कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने मांस एक दुकान पर रखकर बेचा था। पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए थे। छठा अरोपी अयान गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस को उस कार की भी तलाश है जिसमें मांस ढोया जाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि कार और भागे हुए दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कार भी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article