फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   yuwak ko peet-peetkr maar dala

छेड़खानी पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 21 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 21 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
yuwak ko peet-peetkr maar dala
मार डाला
इस मामले में रात तकरीबन साढ़े नौ बजे मृतक के परिजन तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे। थाना क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी में तकरीबन सुबह दस बजे महिला से छेड़खानी करने के आरोप में एक परिवार के लोगों ने करीब 42 वर्षीय लाखन पुत्र रामदयाल को जमकर पीटा।
विज्ञापन


बाद में दबंग पाठकपुर चौकी पुलिस को छेड़खानी की तहरीर भी दे आए। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और लोगों से पूछताछ की, मगर घायल का इलाज कराने की जरूरत नहीं समझी। इधर, पुलिस के जाने के बाद शाम चार बजे दबंगों ने लाखन को फिर पकड़ लिया और घर में बंद कर जमकर पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान लाखन की मौत होने पर शव घर के बाहर फेंककर भाग गए। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर शाम छह बजे दरोगा रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सवा छह बजे करीब चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह यादव व साढ़े छह बजे करीब कोतवाल देशपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, लाखन पिछले कुछ वर्ष से गांव सादातबाड़ी मंदिर की धर्मशाला में रहकर पकौड़ी बेचता था। भाई झन्नू पुत्र रामदयाल का कहना था कि गांव के एक परिवार के लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर उसके भाई लाखन को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गंभीरता दिखाती तो बच सकती थी लाखन की जान
बहजोई। घटना के बाद दबी जुबान में ग्रामीणों का कहना था कि परिवार के लोगों ने लाखन पर छेड़खानी का आरोप लगाया और मारपीट की थी, इसके बाद सूचना पर पुलिस आई थी। तब लाखन जीवित था। घायल अवस्था में पुलिस लाखन को अपने साथ ले जाती तो दोबारा आरोपी उसे नहीं पीट पाते। वहीं उपचार होने से उसकी जान बच जाती। अलबत्ता पुलिस जानकारी लेकर चली गई। इस संबंध में चंदौसी के सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि, अगर इस मामले में लापरवाही हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


पुलिस ने दर्ज की मृतक के खिलाफ एफआइआर
बहजोई। थाना पुलिस ने गांव सादातबाड़ी निवासी झन्नू की तहरीर पर मृतक लाखन पुत्र रामदयाल के खिलाफ महिला से छेड़खानी की एफआइआर दर्ज की है। इसमें झन्नू ने बताया कि बुधवार को वह घर से बाहर था। सुबह दस बजे करीब लाखन उसके घर में घुस आया और घर में मौजूद महिला से छेड़खानी करने लगा। जब वह पहुंचा तो उसके साथ भी हाथापाई पर उतारू हो गया। कोतवाल का कहना है कि, अब मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे। मृतक के भाई झन्नूु पुत्र रामदयाल की तरफ से तहरीर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed