फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tribute

सिंहल के अस्थिकलश का दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
tribute
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि दी गई। मुरादाबाद से विहिप के संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार के संरक्षण में अस्थि कलश संभल लाया गया। मंत्रोच्चारण के साथ उसकी पूजा की गई।
विज्ञापन



श्रद्धांजलि सभा कोटपूूर्वी स्थित पंजाबी मंदिर में हुई। जिसमें सदस्यों ने अशोक सिंहल के बताए गए मार्ग पर चलकर हिंदुत्व को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सिंहल के संगठन कौशल, राष्ट्रप्रेम, हिंदू हित चिंतन को याद किया गया। उन्हें धर्म रक्षार्थ बलिदान की परंपरा का संवाहक बताया गया।
विज्ञापन



अयोध्या में मंदिर बनवाए जाने का संकल्प लिया। इसके बाद उनका अस्थिकलश विहिप के विभाग संगठन मंत्री रामानंद के संरक्षण में बुलंदशहर के लिए ले जाया गया। इस दौरान यशपाल, राजेश कुमार, केडी शर्मा, हरद्वारीलाल मिश्रा, ज्ञानप्रकाश सिंह, हरिओम शर्मा, प्रभात शर्मा, राजेश शंकर राजू, अवधेश राघव, भोले सिंह त्यागी, ओमवीर खड़गवंशी, राजेश सिंघल, गुलाब देवी, राजबहादुर सैनी, एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, सुरेश सैनी, बृजगोपाल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed