फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teacher

एमजीएम कालेज के शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल

Wed, 10 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई Updated Wed, 10 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय संभल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीडीओ शंकर लाल त्रिपाठी को सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की। कहा छात्रसंघ पदाधिकारियों के कारण शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन



मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 4 फरवरी को महाविद्यालय के सभागार में सेमिनार चल रहा था। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष रजीउर्रहमान व अन्य पदाधिकारी अंदर आ गए और मुख्य नियंता से एक अनुपस्थित छात्रा का परिचय पत्र बनाने को कहने लगे।
विज्ञापन



बाद में बनाकर देने की बात पर छात्र संघ के पदाधिकारी परिचय-पत्र बनवाने को लेकर अड़ गए। विरोध पर सेमिनार के दौरान तोड़-फोड़ शुरू कर दी। शिक्षकों के साथ अभद्रता की। शिक्षकों को लगातार धमकी दी जा रही है। इससे महाविद्यालय के शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि शैक्षिक गतिविधियों को किसी भी हालत में प्रभावित न होने दें। जो पढ़ाई और प्रायोगिक परीक्षाओं को प्रभावित करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद शिक्षक संतुष्ट नजर आए।



ज्ञापन देने वालों में डा. आबिद हुसैन हैदरी, डा. निरंकार सिंह, डा. संजय बाबू दुबे, डा. इमरान खान, डा. शशिकांत गोयल, डा. दिलदार हुसैन, डा. नदीम, डा. दीपिका शर्मा, डा. अर्चना बंसल, डा. पूजा गुप्ता, डा. हुमा फातमा, डा. मीनाक्षी गोयंका, डा. जोहरा जबीं, डा. ऋतु भटनागर व डा. विजयलक्ष्मी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed