{"_id":"57f7f42e4f1c1b526a26fba4","slug":"sucide-ki-di-dhamki","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क लोड से तंग आकर क्लर्क ने दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्क लोड से तंग आकर क्लर्क ने दी आत्महत्या की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसने जब डीआईओएस को फोन करके घर पर ही आत्महत्या कर लेने की धमकी दी तो महकमे में खलबली मच गई। कई शिक्षक आनन फानन में उसके घर पहुंचे। डीआईओएस ने भी तत्काल प्रभाव से उसका अटैचमेंट रद्द करके उसे रिलीव कर दिया।
शहर के मुहल्ला सेमरटोला नई बस्ती निवासी विवेक कुमार गौतम की वर्ष 2007 में चंदौसी इंटर कालेज चंदौसी में क्लर्क के पद पर नियुक्ति हुई थी। लेकिन, संभल नया जिला बना और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बहजोई में स्थापित हुआ। इसके बाद चंदौसी इंटर कालेज से भी क्लर्क विवेक कुमार गौतम के अलावा तीन चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी सुमित कुमार, सचिन व नंदलाल को भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इसमें सचिन व सुमित ने पहले ही अटैचमेंट रद्द करा लिया था।
शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब, विवेक कुमार गौतम ने फोन पर कहाकि मेरा अटैचमेंट रद्द नहीं किया गया, इसलिए वह अपने घर पर ही आत्महत्या करने जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी।
विज्ञापन
डीआईओएस की सूचना पर चंदौसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शशिकांत गुप्ता अन्य कई शिक्षकों के साथ विवेक गौतम के घर पहुंचे। काफी समझाया लेकिन वह आत्महत्या करने की बात कहता रहा।
शशिकांत गुप्ता क्लर्क के घर पहुंचे और उसको कालेज ले आए लेकिन वहां भी वह आत्महत्या करने की बात कहता रहा। दिनभर शिक्षक क्लर्क को घेरे बैठे रहे, लगातार समझाते रहे। इसी बीच अटैचमेंट रद्द किए जाने की खबर दी गई, तभी क्लर्क घर लौटा।