फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   succide

कर्ज डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 10 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल/ध्ानारी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल/ध्ानारी Updated Wed, 10 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
succide
थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगा कर जान दे दी। मंगलवार को उसका शव कमरे में कड़ी से फांसी पर झूलता मिला। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। किसान कर्ज के तकादे को लेकर काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सुनवर सराय निवासी किसान बीरेश (35) पुत्र बलवीर सोमवार की शाम खाना खाने के बाद एक अलग कमरे में सो गया। पत्नी बच्चे के साथ दूसरे कमरे में सो गये। मंगलवार की सुबह पत्नी ने उठ कर पति को जगाने पहुंची तो पति को फांसी पर लटके देख चीख निकल गई।
विज्ञापन



महिला की चीखने की आवाज सुन कर पड़ोसी देखने पहुंचे तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गये। मृतक के शव को ग्रामीणों ने नीचे उतारा। किसान को मृतक देख सभी परिवार के लोगों में रोना पीटना मच गया। किसान की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



धीरे-धीरे किसान के घर के आगे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसान की मौत पूरे गांव में मातम सा छा गया। मृतक किसान ने किस समय फांसी लगाई यह किसी को भनक नहीं लगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसआई हरपाल सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।


शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बहांपुर भेज दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने पर दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी निभाते हुए कर्ज में डूबता चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने अपनी दो बहनों में सर्बेश व उर्मिला की शादी की।



उस समय मृतक की अर्थिक स्थिति कमजोर थी। शादी में पंजाब नेशनल बैंक गुन्नौर से केसीसी पर दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। इससे पूर्ति नही हुई तो दो लाख रुपये गांव व बाहर के लोगों से ब्याज पर कर्ज ले लिया था। कर्ज के तकादे को लेकर परेशान रहता था। मृतक किसान के पास पांच बीघा ही जमीन थी। जिससे गुजारा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed