{"_id":"86ca67fbbec18c38e2597aca2ff42aa8","slug":"shri-kalki-mahotsav-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर से शुरू होगी 24 कोसी परिक्रमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 नवंबर से शुरू होगी 24 कोसी परिक्रमा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर पर बुधवार को बैैठक संपन्न हुई। जिसमें 24 कोसी परिक्रमा का मुख्य मुद्दा रहा। वक्ताओं ने कहा कि अबकी परिक्रमा में जाने वाले किसी श्रद्धालु की रसीद नहीं काटी जाएगी। तय किया गया कि हिंदू संगठन का कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी भी श्रद्धालु से रसीद कटवाने को कहता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
मंदिर निर्माण और सड़क निर्माण के लिए भी चर्चा की गई। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने कहा कि परिक्रमा 15 नवंबर की सुबह 5.00 बजे से वंश गोपाल कल्किधाम बैनीपुरचक से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित मार्गों से होती हुई वापस अपने स्थान पर आकर समाप्त होगी।
परिक्रमा में शामिल होने के लिए अबकी बार किसी भी श्रद्धालु की रसीद नहीं काटी जाएगी। कोई जबरन रसीद कटवाने का दबाव बनाए तो वह कल्किधाम चेरीटेबिल ट्रस्ट से शिकायत कर सकता है। बैठक में सुमनलता शर्मा, कमलकांत तिवारी, संजीव कुमार यादव, विष्णु अग्रवाल, जोगेंद्र चौधरी, संजीव कुमार गुप्ता पौली, गुड्डू भाई, मोहित शर्मा, सियाराम यादव, महावीर यादव, थान सिंह, संजय यादव आदि रहे।