फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sanskar bharti

मां भारती के पूजन के साथ मनाया मातृ शक्ति सम्मेलन

Mon, 25 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 25 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
sanskar bharti
संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को सीता रोड स्थित साहु झुन्नीलाल धर्मशाला में मातृ शक्ति सम्मेलन हुआ। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से मौजूद जनसमूह मंत्रमुग्ध दिखा।
विज्ञापन



मां भारती के पूजन के साथ मातृ शक्ति सम्मेलन का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा.पूनम चौधरी ने महिलाओं का समाज के लिए त्याग और बलिदान पर रोशनी डाली। विशिष्ट अतिथि डा. अनीता जॉन ने समाज में महिलाओं के विशेष योगदान का आभास कराया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मातृशक्ति जैसे आयोजन महिलाओं की दिशा और दशा सुधारने के लिए बेहद जरूरी हैं। महिलाओं को हर क्षेत्र में निडर होकर बहादुरी से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में युवतियों व महिलाओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पावर एंजिल्स की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव ने युवतियों में आत्मविश्वास जागृत करने का प्रयास करते पावर एंजिल्स के बाबत विस्तार से जानकारी दी। डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. शमा अग्रवाल, पदमा भार्गव, आईपी शर्मा, ब्रजनंदन शर्मा, डा. टीएस पाल, हरीश कठेरिया, डा. चित्रा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।



महेश कठेरिया, हरिओम कश्यप, रामकिशोर मिश्रा, आशीष अग्रवाल, डा.योगेंद्र मोहन शास्त्री, नेत्रपाल गुप्ता, सुरेंद्र पाल शर्मा, सतीश नारायण, मुकेश कुमार अग्रवाल, जयशंकर दुबे मौजूद रहे। अध्यक्षता ऋतु अग्रवाल ने की। संचालन पावर एंजिल्स की जिला समन्वयक संगीता भार्गव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed