फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sakar vishwahari samagam

हरि ने हर युग में की मानवता की रक्षा : साकार विश्वहरि

Mon, 26 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 26 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
sakar vishwahari samagam
मानव सेवा समिति चंदौसी के तत्वावधान में मौलागढ़ तिराहे पर चल रहे मानव मिलन सद्भावना समागम में चौथे दिन उमड़े आस्था के जनसैलाब के बीच अध्यात्मिक प्रवचन करते हुए साकार विश्वहरि ने कहा कि जातिवाद धर्मवाद सभी सांसारिक झगड़े है। साकार विश्वहरि जातिधर्म से परे हैं।
विज्ञापन



साकार विश्व हरि ने हर युग में मानवता की रक्षा की है। साकार विश्व हरि ने कहा कि मौजूदा युग में लोग स्वार्थी हो गए हैं। केवल परमात्मा ही स्वार्थ से परे है। जिस तरह इस सत्संग में किसी से किसी भी तरह का कोई चढ़ावा नहीं चढ़वाया जाता है, क्योंकि जो लेता है, वह किसी को कुछ दे नहीं सकता।
विज्ञापन



सिर्फ परमात्मा ही है जो बिना कुछ लिए आने वाले आत्माओं का मालामाल कर सकता है। उदाहरण दिया कि कौरवों की ओर गंगापुत्र भीष्म जैसे महायोद्धा थे, जिन्हें कोई हरा नहीं सकता था। महाबली कर्ण, द्रोणाचार्य जैसे धनुष विद्या का ज्ञाता थे, लेकिन असत्य का साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें पाप लगा। जिसका प्रतिफल युद्ध में झेलना पड़ा। सत्य को अपनाओ, सत्य के रास्ते पर चलो तो जीवन सार्थक हो जाएगा। मानव जीवन दुर्लभ है, परमात्मा की खास कृपा से मिला है। इसमें रमेशचंद्र, यादराम, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, अशोक कुमार, पूरन लाल, हरीश, गुड्डू, मनोज व जगतदेव आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed