फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rotary

मनमोहक अदाओं का जादू सिर चढ़कर बोला

Sun, 03 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Sun, 03 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
rotary
रोटरी क्लब चंदौसी सिटी स्टार ने शुक्रवार को देर रात नववर्ष का धमाल किया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फिल्मी धुनों पर जमकर डांस किया। विभिन्न गेम्स, फन, फूड और मस्ती के साथ नववर्ष मनाया गया। वहीं मंच पर बाहर से आए कलाकारों ने जब फिल्मी गीतों पर नृत्य का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन



नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब चंदौसी स्टार सिटी ने आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि रवि भार्गव ने विधि विधान से शुभारंभ किया। कलाकारों ने डांस की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। लकी ड्रा, गीत संगीत के साथ जमकर मस्ती की गई।
विज्ञापन



बाहर से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक अदाओं से महफिल को दीवाना कर दिया। नृत्य का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। देर रात तक फिल्मी धुनों पर क्लब के सदस्य और पदाधिकारी डांस करते नजर आए। नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भुवनेश वार्ष्णेय, राहुल अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, मनोज गोयल, नितिन गोयल, विशाल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मोंटू, मनोज मौजूद रहे। संचालन अनुराग मित्तल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed