फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   road jam

फिरोजपुर पुल पर जाम, दरोगा से भिड़े

Mon, 29 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 29 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
road jam
मुरादाबाद-संभल मार्ग पर फिरोजपुर पुल पर हर रोज मुसीबत हो रही है। लंबा जाम लगता है। वाहन फंस जाते हैं। वाहनों के फंसने पर हंगामा खड़ा हो जाता है। इसी क्रम में रविवार को एक ट्रक चालक दरोगा से भिड़ गया। पुलिस वालों ने उस चालक को पकड़कर पीटा। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन



भीड़ बढ़ने लगी और बवाल का अंदेशा पैदा हो गया। इसी बीच ट्रक चालक पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग गया। पुलिसकर्मी पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। घटना रविवार को शाम तीन बजे के करीब की है। एक ट्रक चालक ने फिरोजपुर पुल में जाम के दौरान अपना ट्रक बीच में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन



इस पर वहां खड़ा  एक दरोगा ट्रक चालक से भिड़ गया। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। चालक ने दरोगा पर एक पत्थर फेंककर मारा। किसी तरह दरोगा ने पत्थर से खुद को बचाया। इसके बाद दरोगा ने चालक को पकड़ लिया और जमकर पीटा लेकिन जाम के दौरान भीड़ बढ़ने लगी तो चालक किसी तरह छूटकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह का कहना है कि जाम के दौरान इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं यदि कोई पकड़ा जाता तो मुकदमा दर्ज किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed