{"_id":"61aa9311c44c0e2e7974e601","slug":"relative-molested-a-woman-from-moradabad-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : मुरादाबाद की युवती से लखनऊ में ननदोई ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संभल : मुरादाबाद की युवती से लखनऊ में ननदोई ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
Sat, 04 Dec 2021 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:28 AM IST
सार
पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने ननदोई पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि नवंबर 2020 में संभल जनपद के चंदौसी थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। युवती का आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति व ससुराल वाले नाखुश थे, जिस कारण उसका उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसकी ननद लखनऊ में रहती है। पति उसे ननद के घर ले गया था। आरोप है कि वहां मौका पाकर ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पति ने की तो उसने मारपीट कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
किसी तरह पीड़ित अपने मायके आ गई और थाने में शिकायत की, तब से वह अपनी मौसी के घर रह रही है। पीड़िता का कहना है कि 24 नवंबर को पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई उसकी मौसी के घर आ गए और फिर से दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग की।
आरोप है इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। एसएसपी कार्यालय में शिकायतें सुन रहे एसपी देहात विद्या सागर ने मझोला थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।