{"_id":"d1113fda17bcc1e8553b591e755f8a03","slug":"political-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलने की आजादी छीन रहा संघ और भाजपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलने की आजादी छीन रहा संघ और भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और आरएसएस पर सियासी तीर चलाए। वह बुधवार को संभल में कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के यहां पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने असहिष्णुता के सवाल पर भाजपा और आरएसएस की आलोचना की।
इन्हें फासिस्टवादी बताया और कहा कि यह दोनों संगठन बोलने की आजादी को छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां पर रहने और सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन कुछ ताकतें ऐसी हैं जो अपने अलावा किसी और को बोलने का हक नहीं देना चाहती हैं। ऐसी ताकतें कौन हैं?
यह सवाल पूछने पर उन्होंने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस का नाम लिया। उन्होंने कहा कि यह देश तभी मजबूत होगा जब सबका आदर हो और सभी तरह की विचार धाराओं को सम्मान मिले। चलते-चलते उन्होंने यह भी बताया कि सैफई में ऐसा हवाई अड्डा बनेगा जिसमें रात्रि के वक्त भी हवाई जहाज लैंड कर सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कुछ बाधाएं हैं जिन्हें दूर किया जाएगा।