फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

1122 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 29 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 29 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 का अंतिम चक्र का मतदान 29 अक्तूबर को होगा। जिसमें 397425 मतदाता क्षेत्र पंवासा, बनियाखेड़ा व बिलारी (आंशिक) क्षेत्र के प्रत्याशियों भाग्य का फैसला करेंगे। बीडीसी के 209 पदों के लिए 996 व जिला पंचायत सदस्य के आठ पदों के 126 उम्मीदवार कुल मिलाकर 1122 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को पंवासा के क्षेत्र पंचायत के 105 वार्डों पर चुनाव लड़ रहे 450 व जबकि जिला पंचायत के वार्ड पंवासा प्रथम पर 16, द्वितीय पर सात, तृतीय पर 14 व चतुर्थ पर 12 प्रत्याशियों का फैसला यहां के 184716 मतदाता करेंगे। पंवासा क्षेत्र में कुल 246 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन



वहीं बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र के 174 मतदेय स्थलों पर चुनाव होगा। यहां क्षेत्र पंचायत के 72 वार्डों पर 361 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिला पंचायत के वार्ड बनियाखेड़ा प्रथम पर आठ, द्वितीय पर 24 व तृतीय पर 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कुल 119865 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा आंशिक बिलारी विकास क्षेत्र में 88 बूथों पर वोट पड़ेंगे। यहां क्षेत्र पंचायत के 32 वार्डों पर सदस्य पद के 185 प्रत्याशी तथा जिला पंचायत के वार्ड बिलारी द्वितीय-20 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 52844 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed