फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

30 प्रधान-304 सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Wed, 02 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Wed, 02 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
बिना भेदभाव गांव के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को विकासखंड बनियाखेड़ा में ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विकासखंड बनियाखेड़ा की 30 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी।
विज्ञापन



मंगलवार को कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने के बाद अब ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। तहसीलदार अखिलेश गुप्ता ने विकासखंड बनियाखेड़ा के सभागार में 30 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी को गांव के विकास में जुटने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



विकासखंड बनियाखेड़ा में कुल 82 पंचायतों के सापेक्ष केवल 52 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ही शपथ दिलाई जा सकी थी। शेष 30 प्रधान पंचायत का कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले सके थे। पंचायतों में रिक्त 317 सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 304 पदों पर नए सदस्य का चुनाव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब भी 13 सदस्य पद रिक्त हैं। हालांकि विकासखंड की सभी 82 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हो चुका है। इसी के साथ ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता शपथ के साथ साफ हो गया है। सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र, एडीओ जयंती प्रसाद गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सतेंद्र सिंह, मुरारी लाल, वीरेंद्र राम, असलम, सुधीर कुमार मौजूद रहे।



चुनाव के बाद विकासखंड बनियाखेड़ा की 30 पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण विकास कार्यों की रफ्तार थम सी गई थी। ग्राम पंचायतों के खातों का स्थानांतरण नए ग्राम प्रधानों के नाम नहीं किया जा सका था। जिससे विकासखंड बनियाखेड़ा की सभी 82 ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ था।


अब सभी 82 पंचायतों का कोरम पूरा होने के साथ ही गठन का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही गांवों में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed