{"_id":"17c0457382c1cb703aba358f13a26332","slug":"panchayat-election-in-sambhal-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने ग्रहण की गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधानों ने ग्रहण की गोपनीयता की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल, असमोली व पंवासा ब्लाक में रविवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। संभल में उप जिलाधिकारी जेबी सिंह ने ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। संभल में शपथ ग्रहण समारोह ब्लाक परिसर में हुआ। शपथ ग्रहण में 83 ग्राम प्रधानों में से 66 ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण की।
17 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं होने के कारण ग्राम प्रधानों को शपथ में शामिल नहीं किया गया। कई महिला प्रधान अपनी परंपराओं में बंधी नजर आईं। ऐसी महिलाओं ने पर्दे में रहकर शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में सीओ अफसर अब्बास जैदी भी उपस्थित रहे। असमोली के मनोटा ब्लाक परिसर में 64 ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण की।
13 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं होने के कारण उनके प्रधानों को शपथ ग्रहण नहीं कराई गई। तहसीलदार न्यायिक राकेश सिंह ने शपथ ग्रहण कराई। एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह सैनी आदि रहे। पंवासा में स्थित पंडित रामप्रसाद शर्मा इंटर कालेज में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को तहसीलदार अरविंद तिवारी ने शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में 51 ग्राम प्रधान शामिल हुए। 31 ग्राम पंचायत का गठन नहीं होने के कारण उनके ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं किया गया। इस दौरान बीडीओ एके चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत हारुन आदि रहे।