फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   munim se loot

तगादा वसूल कर लौट रहे भट्ठे के मुनीम से 1.46 लाख लूटे 

Sun, 21 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 21 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
गनप्वाइंट पर लेकर मुनीम के साथ  मारपीट की गई और उसके बैग में रखे 1.46 लाख रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय निवासी हाजी अतीक पुत्र जसरूल इस्लाम का बादल गुंबद के पास ईंट भट्ठा है।

भट्ठे पर कुरकावली गांव निवासी प्रेमसिंह पुत्र सोमपाल मुनीम है। शनिवार की शाम करीब चार बजे प्रेम सिंह कई गांवों से उगाही कर भट्ठे पर आ रहा था। तभी रंपुराजट व मिर्जापुर ककरौआ गांव के बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने प्रेम सिंह को  मारपीट कर लूट लिया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

चौराहे पर खड़े होने पर टोका तो कर दी फायरिंग
असमोली/ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के अखबंदपुर गांव के चौराहे पर युवक के खड़े होने पर टोका तो दूसरे युवक के साथ मारपीट कर दी। एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के अखबंदपुर में दोपहर चौराहे पर गांव का ही एक युवक रोज की तरह आकर खड़ा हुआ। उसे दूसरे युवक ने उसे मना किया। इस पर उसने युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस  चौकी को सूचना दी गई। इस मामले में बिजेंद्र में तहरीर भी दी गई है, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed