फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   maagh pornima

आस्था के जनसैलाब से ओवरलोड दिखीं ट्रेनें, बसें

Tue, 23 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Tue, 23 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
maagh pornima
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भोर से ही रेलवे स्टेशन पर जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया। ट्रेनों में खचाखच भीड़ ने नियम कानून की धज्जियां उड़ा दीं। रेलवे स्टेशन पर नियम कानून का पालन कराने में स्थानीय प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। ट्रेनों की छतों पर बैठकर, दरवाजों पर लटककर जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं ने यात्रा की।
विज्ञापन



माघ पूर्णिमा पर चंदौसी क्षेत्र से भोर में ही श्रद्धालु राजघाट के लिए गंगा स्नान के लिए निकले। गंगा स्नान कर नौ ग्रहों को शांत करने के लिए नौ तरह की वस्तुएं दान देकर खुशहाल जीवन की कामना की। पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ट्रालियों का सहारा लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचे। जिन श्रद्धालुओं को ट्रेन में जगह नहीं मिल पाई उन्होंने निजी बसों, डग्गामार वाहनों और दूसरे वाहनों का सहारा लिया। गंगा स्नान के अवसर पर तस्वीर बिल्कुल पहले जैसी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों में हर बार की तरह खचाखच भीड़ के बीच जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं ने यात्रा की। ट्रेन की छतों और दरवाजों पर लटक कर यात्रा की गई। रेलवे स्टेशन पर जिम्मेदारों ने यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ती देख अपनी आंखें मूंद लीं।



सड़कों पर यातायात पुलिस नियमानुसार संचालन तो दूर जाम और हादसों को रोकने के लिए औपचारिकताएं पूरी करते भी नजर नहीं आए। सड़कों पर वाहनों के संचालन में हर तरफ लापरवाही का नजारा रहा। भोर से ही चंदौसी से बबराला तक हाईवे व्यस्त रहा। वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। मझावली, चंदौसी में जाम के झाम से लोग जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed