{"_id":"56f049284f1c1b2a1bf14d44","slug":"loot-in-junwai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के घी व्यापारी को बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं के घी व्यापारी को बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/जुनावई
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
घी व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं जिले के घी व्यापारी को लूटने के बाद संभल जिले के जुनवाई क्षेत्र में फेंका गया है। घटना सोमवार को दोपहर हुई। व्यापारी से बदायूं जिले के कछला पुल पर 1.16 हजार रुपये लूटे गए हैं। व्यापारी कासगंज से भुगतान लेने के बाद बदायूं के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बोलेरो गुजरी। बोलेरो पर सवार लोगों ने उसे लिफ्ट दी। इसके बाद रास्ते में लूट लिया।
बदायूं की नई सराय के निवासी घी व्यापारी राजेंद्र साहू पुत्र राजेश साहू सोमवार को सुबह बदायूं से कासगंज भुगतान लेने के लिए गए थे। भुगतान लेने के बाद वह बस का इंतजार कर रहे थे। एक बोलेरो आकर रुकी। बोलेरो में पांच छह लोग थे। उन्होंने बदायूं तक जाने की बात कही।
घी व्यापारी उसमें सवार हो गए। इसके बाद जब बोलेरो कछला पुल पर पहुंची। बोलेरो सवार लोगों ने उनके साथ व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उनके 1.16 लाख रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी चुपचाप बैठा रहा। बोलेरो चलती रही। जुनावई क्षेत्र में सड़क किनारे व्यापारी को फेंक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश फरार हो गए। व्यापारी एक बाइक सवार की मदद से जुनावई की पुलिस चौकी में पहुंचे। व्यापारी ने चौकी इंचार्ज अनिल यादव को तहरीर दी। अनिल यादव ने कहा कि घटना स्थल बदायूं जिले का है। इसलिए तहरीर को वहीं भेजा जाएगा लेकिन बदमाशों के बारे में वह भी छानबीन कर रहे हैं ताकि आगे कोई वारदात न होने पाए।