फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   juloos for moharam and dashahra

आरएएफ और पीएसी के घेरे में रहेंगे जुलूस

Sat, 24 Oct 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 24 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप व मोहर्रम का जुलूस 24 अक्तूबर को निकाला जाएगा। दोनों ही जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के सभी थानों से पुलिस फोर्स के इंतजाम किए गए हैं। मुरादाबाद से 20 उप निरीक्षक मिले हैं। जुलूस आरएएफ व पीएसी के घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन



एएसपी कमलेश दीक्षित ने जुलूस के रास्तों का निरीक्षण किया है। शनिवार को सुबह से ही मोहर्रम व भरत मिलाप के जुलूस के रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। जगह-जगह चौराहों पर भी पुलिस तैनात होगी। जो आने जाने वालों पर विशेष नजर रखेगी।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है। उसी के हिसाब से पुलिस कर्मियों तैनात किया जाएगा। किस पुलिस कर्मी को कहां पर ड्यूटी करनी है। इस बारे में उसे निर्देश दे दिए गए हैं। एक कंपनी आरएएफ, दो प्लाटून पीएसी, 50 एसआई, 200 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल व 150 होमगार्डों को जुलूस ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा रिजर्व में भी पुलिस फोर्स का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed