{"_id":"4eb5648a27b5b81f44ba2c5f458ac60f","slug":"jail-in-sambhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले में होगी अपनी जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल जिले में होगी अपनी जेल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
संभल जिले के पास भी अपनी जेल होगी। इसी क्रम में मुरादाबाद स्थित जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने संभल के जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में अपर पुलिस महानिदेशक जेल के आदेशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संभल जिले की जेल बनाने के लिए 60-70 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है।
वहीं पंवासा में जिला मुख्यालय बनाने की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए पंवासा में कार्यालयों की स्थापना की जानी है। भूमि तलाशी जा रही है। मुरादाबाद जिले की चंदौसी संभल तथा बदायूं जिले की गुन्नौर तहसील को मिलाकर नए जिले की स्थापना 28 सितंबर 2011 को की गई थी।
तब इसका नाम भीमनगर था। बाद में 30 जुलाई 2012 को नाम बदल कर संभल किया गया है। जिले का मुख्यालय 15 दिसंबर 2015 को पंवासा घोषित किया गया है। जिला बनने के बाद से ही जेल की आवश्यकता की समझी जाने लगी थी। अभी कैदियों को मुरादाबाद की जेल से आया ले जाया जाता है, जिसमें दिक्कत भी होती है।
विज्ञापन
अब एक पत्र में अपर पुलिस महानिदेशक जेल के आदेशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संभल जिले की जेल बनाने के लिए 60-70 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है। वहीं जिला मुख्यालय घोषित होते ही विभिन्न विभागों के सरकारी कार्यालयों के लिए भूमि तलाशी जा रही है।
जिलाधिकारी से विभिन्न विभागों ने जमीन की मांग की है। एआरटीओ छवि सिंह चौहान ने जिलाधिकारी से मिलकर कहा है कि उनके विभाग ने ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध नहीं है। जमीन चाहिए तो खरीद लें।
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने उप जिलाधिकारी जेबी सिंह को जिला मुख्यालय तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय की स्थापना के लिए पंवासा में जमीन तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी है। पंवासा के गैरआबाद मजरों जंगलपुर और रहमाबाद में जमीन चिह्नित की जा रही है। एसडीएम जेबी सिंह ने बताया कि विभाग जमीन के लिए उन्हें धनराशि उपलब्ध कराएंगे। उनके लिए राजस्व विभाग जमीन खरीदेगा। जमीन का बैनामा राज्यपाल के नाम होगा।