फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   injured man in coma.

घायल ईंट-भट्ठा संचालक कोमा में

Fri, 02 Nov 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Fri, 02 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
injured man in coma.
निजी अस्पताल में वेंटीनेटर पर सरताज खान। - फोटो : amar ujala

संभल। ईंट भट्ठा संचालक गोली लगने के बाद लगातार गंभीर अवस्था में हैं। दिल्ली में डाक्टरों ने जवाब दे दिया। उन्हें मुरादाबाद के तीर्थांकर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटीलेटर रखा गया है। उनके सिर में गोली फंसी है लेकिन आपरेशन से डाक्टर इनकार रहे हैं। फिलहाल देखो और इंतजार करो की स्थिति है। परिजन उनकी जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं पुलिस थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है। पुलिस अपनी छानबीन को आगे बढ़ा रही है। असमोली के थानाध्यक्ष, एसओजी ने घटनास्थल का नए सिरे से दोबारा निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक जांच टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। मौके से बरामद रिवाल्वर इस घटना में अहम है।   

विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर के करीब ईंट भट्ठा संचालक मोहम्मद सरताज बुधवार को सुबह घायलावस्था में मिले थे। उनकी कनपटी में गोली लगी थी। पास में ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर थी। दिमाग में गोली फंसी होने का अंदेशा था। दिल्ली में डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन सरताज को लेकर देर रात मुरादाबाद स्थित टीएमयू पहुंचे। टीएमयू में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन अभी तक वह खतरे से बाहर नहीं हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। संभल के सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि सरताज का लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed