फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   high court bench

अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को रहे न्यायिक कार्य से विरत

Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
high court bench
चंदौसी बार ऐसोसिएशन के अधिवक्ता पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। मांग पूरी न होने पर आंदोलन को चेताया।
विज्ञापन



पश्चिमी उप्र बार कौंसिल के आवाहन पर चंदौसी बार ऐसोसिएशन की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहाकि काफी समय से पश्चिमी उप्र के अधिवक्ता पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग करते आ रहे है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन



बैठक में बेंच की मांग पूरी न होने पर बार ऐसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक में कहाकि मांग पूरी कराने के लिए समय-समय पर आंदोलन व धरना करते रहेंगे। बैठक में अखिलेश कुमार शर्मा, संजय शर्मा, अनिल बाबू लोहिया, योगेंद्र पाल सिंह, अजय मिश्रा, लोकेंद्र शर्मा, कृष्णौतार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने की तथा संचालन नवनीत यादव ने किया। चंदौसी जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में संयोजक अशोक कुमार एडवोकेट ने कहाकि वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए अधिवक्ताओं द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है।



लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सस्ता एवं सुलभ न्याय की नीति तभी कारगर हो सकती है, जब पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed